मोहनलालगंज: 24 घंटे में खुलासा: ज्वैलर्स से लूट और मारपीट कांड में 3 गिरफ्तार, 2 फरार
लखनऊ के मोहनलालगंज में ज्वैलर्स से मारपीट और लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। घटना 6 अप्रैल रात की है, जब हेमंत सोनी और उनके भाई का पार्किंग विवाद के बाद हमला हुआ।