बरवाडीह: जेई गायब, घटिया सरिया से ढलाई जारी! आदेश के बाद भी नहीं रुकी मनमानी, जांच में खुला खेल!
बरवाडीह:सरकारी योजनाओं में लापरवाही और मनमानी का एक और मामला सामने आया है। प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। रविवार को भवन की छत ढलाई कनीय अभियंता (जेई) की अनुपस्थिति में कराई जा रही थी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।