कलान: परौर में क्षेत्र अधिकारी ने डूबने की घटनाएं रोकने के लिए ग्रामीणों के साथ की मीटिंग
शाहजहाँपुर के थाना परौर क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा और नदी-जलाशयों में होने वाली डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रहरियों, बीट पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।