चायल: भरवारी में दावत पर गए परिवार के घर से लाखों की चोरी, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद भरवारी में शनिवार रात एक बड़ी चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पुरानी बाजार वार्ड नंबर 17 सरजूदास नगर निवासी हाफिज बादशाह अपने परिवार के साथ शाम करीब 7 बजे एक गेस्ट हाउस में दावत में शामिल होने गए थे। रात 10 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला देख सभी सन्न रह गए। अंदर जाने पर देखा कि घर का समान बिखरा था!