Jharkhand ACB Action: 4.50 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में बुढ़मू के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गये जेल, जमीन म्यूटेशन के नाम पर मांगी गयी थी रिश्वत
रांची । झारखंड के ब्लाक कार्यालयों में भ्रष्टाचार कितना हावी है, इसका एक और उदाहरण आज मिल गया। म्यूटेशन के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत मांगने वाले सीओ आज ACB के हत्थे चढ़ गये। जानकारी के मुताबिक जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के बदले रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सच्चिदानंद सिन्हा को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसीबी ने 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद सच्चिदानंद सिन्हा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले इसी मामले में अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रवि और उसके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश क�