चायल: चिल्ला सह बाजी के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत, पहचान में जुटी पुलिस, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
चरवा थाना क्षेत्र में बुधवार एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, चिल्ला सह बाजी के पास करीब 3 बजे युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना किलोमीटर मेमो के जरिए रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक राहत सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे!