रामगढ़ चौक: तेतरहट पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
तेतरहाट पुलिस ने बुधवार 4 बजे दो व्यक्ति को भिन्न मामलों में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया की अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई। जिसमें गुणसागर से नकुल यादव को कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में गिरफ्तार किया गया।वहीं तेतरहाट निवासी प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को 2 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा और जेल भेज दिया