अरनोद: अरनोद में भीषण गर्मी के बीच कांग्रेस-बीजेपी की संयुक्त जल सेवा, भामाशाहों के सहयोग से टैंकरों से घर-घर पहुंच रहा पानी
अरनोद नगर पालिका क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जनहित की मिसाल पेश करते हुए भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर संयुक्त रूप से निशुल्क जल सेवा शुरू की है। इस पहल में स्थानीय भामाशाह भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जा रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वर चौधरी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश भाटी के नेतृत्व में नगर