हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने मेगा हाइवे किनारे झाड़ियों में छिपे एक युवक से 5.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया, मामला दर्ज
टाउन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मेगा हाइवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में छिपे एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 5.67 ग्राम चिट्टा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टाउन थाना की उप निरीक्षक ज्योति पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थीं। गश्त के दौरान यह कार्रवाई की ।