भैंसदेही: गवली ढाना में अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन, आर्थिक सहायता प्रदान की
भैंसदेही तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपलना कला के गवली ढाना में विगत दिनों हुई भीषण आगजनी की घटना में दो गरीब परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए जिसमें पन्ना हेकड़े एवं मधु हेकड़े का पूरा आशियाना और गृहस्थी का सामना जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कोई भी गृहस्थी का सामान शेष नहीं बचा। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को यादव सम