बुलंदशहर: हाइवे स्थित आईपी डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण महत्वाकांक्षी योजना के अंर्तगत विधायक ने बांटे टैबलेट
नगर के एनएच 91 हाईवे स्थित आईपी डिग्री कॉलेज में आज स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह रहे। कार्यक्रम में युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट व स्मार्टफोन का विधायक द्वारा वितरण किया गया है