बुलंदशहर नगर के मोहल्ला विशाल नगर भूड़ से दो पशु चोरी का मामला सामने आया है। देर रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से भैंस और उसका बच्चा चुराया गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।