डिबाई में मंडी गेट पर सड़क के किनारे खड़ी एक महिला को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि विमलेश पत्नी भूमित्र निवासी दानपुर किसी कार्य से डिबाई आई थी। वह मंडी गेट पर खड़ी थी कि तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।