बुलंदशहर: गांव ततारपुर में हुई दो ट्रैक्टरों में जोर आजमाइश, एक दूसरे की ताकत को चुनौती
क्षेत्र के गांव ततारपुर में आज बात ही बातों में दो ट्रैक्टर चालकों में ट्रैक्टरों की ताकत को लेकर बहस हो गई। दोनों द्वारा एक दूसरे के ट्रैक्टर की चालक को चुनौती दी गई इसके बाद दोनों के बीच ट्रैक्टरों की ताकत को लेकर एक कंपटीशन हो गया। दोनों ट्रैक्टर विपरीत दिशा में खड़े हुए और रस्सा बांधकर एक दूसरे को खींचने लगे जिसमें एक ट्रैक्टर चालक विजेता रहा।