दुधि: दुद्धी में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार कर और पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मुरता गाँव में मंगलवार को 25 वर्षीय समा पुत्र मोहन निवासी महुअरिया की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खून से लथपथ हालत में पड़े युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।प्राथमिक जांच में शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। घटनास्थल पर बड़े पत्थर खून से सने मिले हैं।