टीकमगढ़: चकरा तिगैला: घर में खेलते वक्त मासूम बच्चे को लगा कूलर का करंट: परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
टीकमगढ़ शहर के चकरा तिगैला से एक दुखद मामला सामने आया है जहां पर 15 वर्षीय मासूम बालक अंश यादव की कूलर में करंट आने से मौत हो गई है। परिजन ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते चलते चलते कूलर के पास पहुंच गया और करंट की चपेट में आ गया बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत निजी वाहन से तकरीबन 8 बजे टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।