गरौठा: गुरसराय बोर्ड बैठक में जलसंकट का मुद्दा उठा, तालाब भरवाने की मांग पर पार्षद हुए एकजुट
गुरसराय नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने नगर में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर तालाब को जल्द भरवाने की मांग उठाई। बैठक में पाइपलाइन कार्यों की धीमी गति, विकास योजनाओं और हाउस टैक्स पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि तालाब भरने से भूजल स्तर सुधरेगा और लोगों को राहत मिलेगी।