भिनाय: पुलिस थाने में शिकायत देने गई बीजेपी नेता और देवर से बदसलूकी, कॉन्स्टेबल ने कहा- बाहर निकल जा, नहीं तो इलाज कर दूंगा
Bhinay, Ajmer | Apr 5, 2026 भिनाय पुलिस थाने में भाजपा पंचायत समिति सदस्य और उनके देवर के साथ बदसलूकी का मामला रविवार दोपहर 12 बजे सामने आया है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 21 मार्च को उनके घर में चोरी हुई थी,जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे,तो कॉन्स्टेबल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।कॉन्स्टेबल ने कहा-बाहर निकल जा,नहीं तो इलाज कर दूंगा।