अमरोहा: अमरोहा में लुटेरों ने फैलाई दहशत, पुलिस ने चार अपराधियों के गैंग का किया पंजीकरण
Amroha, Amroha | Nov 20, 2025 अमरोहा जिले में लगातार हो रही लूट और छिनैती की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय अपराधियों के गैंग का पंजीकरण किया है। यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला रहा था।पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य राहगीरों और दुकानदारों को निशाना बनाते थे। शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई