अमरोहा: अमरोहा नगर में एसडीएम के आदेश पर अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा पास कराए बन रहे दो भवन सील
Amroha, Amroha | Nov 20, 2025 नगर के नल नई बस्ती क्षेत्र में एसडीएम शैलेश दुबे के आदेश पर विनियमित टीम ने दो अवैध निर्माण सील कर दिए। 6 फीट की तंग गली में बिना नक्शा पास कराए चल रहे निर्माण पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए निर्माणकर्ता को कड़ी चेतावनी दी कि बिना नक्शा पास आगे काम किया तो सख्त कार्रवाई होगी।