अमरोहा: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न के मामले में यूपी पुलिस के सिपाही ने पत्नी को घर से निकाला, 20 लाख रुपए नहीं लाने पर केस दर्ज
Amroha, Amroha | Nov 20, 2025 अमरोहा जिले में दहेज उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक यूपी पुलिस के सिपाही ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।