बदायूं: उझानी पुलिस ने बदायूं में एक वारंटी अभियुक्त को नाजायज 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Oct 20, 2026 बदायूं के थाना उझानी के एसआई प्रवीन सिंह, कां० कपिल कुमार, कां० सचिन शर्मा ने थाना क्षेत्र के स्टार साइन जिम के पास से अभियुक्त इशरार पुत्र लडैते निवासी अयोध्यागंज थाना उझानी जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक जिंदा कारतूस 315 वोर बरामद किया है ।