पंचकूला: पंचकूला में नशा कारोबारी की संपत्ति ध्वस्त:नशा तस्करी कर बनाई प्रॉपर्टी, आरोपी पर दर्ज हैं अवेध शराब बेचने के 11 केस
पंचकूला पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक बड़े आरोपी की संपत्ति को ध्वस्त कर एक अहम कदम उठाया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला, निर्मल सिंह की अगुवाई में और पुलिस कमिश्नर सिबाश कविराज के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के आरोपी करनैल सिंह की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।