चायल: इमली गांव में खेत में मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका, पति को खाना देने जा रही थी महिला
कौशांबी। सराय अंकिल थाना क्षेत्र के खिजीरपुर कैलइ उर्फ इमली गांव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे महिला का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मनीता देवी (45) पत्नी दशरथ पासी के रूप में हुई है। वह पति को खाना देने मेला बाग स्थित दूसरे मकान पर जा रही थीं। ग्रामीणों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। मौके से टिफिन और मोबाइल भी गायब बताए जा रहे हैं।