राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत विद्या संबल सहायक आचार्यों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी बीएन मीना को ज्ञापन सौंपकर रोजगार गारंटी और सेवा की सुनिश्चितता की मांग की। सहायक आचार्यों ने ज्ञापन में बताया कि वे वर्ष 2021 से नियमित रूप से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब सरकार उन्हें हटाकर केवल पांच वर्ष के लिए संविदा भर्ती करना चाहती है, जो पूर्णत: अन्यायपूर्ण है