हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक में तय ड्यूटी दिवस पर लेखाकार नहीं मिले, 96 ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित होने का आरोप
बाराबंकी जिले में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ही लेखाकार को तीन ब्लॉकों की जिम्मेदारी दिए जाने से भुगतान और फाइल निस्तारण के कार्य प्रभावित होने के आरोप लग रहे हैं। सिद्धौर ब्लॉक में तय ड्यूटी दिवस पर लेखाकार के नहीं मिलने से प्रधानों और प्रशासकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।