आगर: तहसील कार्यालय में जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने की राजस्व महाभियान 2.0 की समीक्षा
सोमवार को आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने तहसील कार्यालय आगर में पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान 2.0 में प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने हल्कावार पटवारियों से राजस्व महाअभियान अंतर्गत किए गए कार्यो की जानकारी ली। बैठक में किसानों की इकेवायसी करने के निर्देश दिए बैठक में ADM आरपी वर्मा, SDM किरण बरवडे, प्रीति चौहान, तहसीलदार आलोक वर्मा मोजूद रहे।