आगर: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में किया गया आकर्षक श्रंगार, दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
सावन के तीसरे सोमवार पर आज रात्रि में आगर मालवा जिले के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर व अन्य शिवालयों में शिव भक्तों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का भिन्न-भिन्न रूपों में आकर्षक श्रंगार किया गया जिनके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात्रि में सभी मन्दिरो में महाआरती कर प्रसादी का वितरण भी किया गया।