अनूपपुर: कोड़ा पंचायत के वार्ड 14 में घर से निकला धामन सांप, सर्प प्रहरी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, इलाके में हड़कंप
ग्राम पंचायत कोड़ा के वार्ड क्रमांक 14 में नत्थू लाल यादव के घर धामन सांप निकलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।