कोंच: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार प्रधाना के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, बच्चों के लिए किताब खरीदने ससुराल गया था युवक
Konch, Gaya | Jun 15, 2026 कोंच थाना क्षेत्र के प्रधाना गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड अंतर्गत बिहटा गांव के समीप हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रधाना गांव निवासी धर्मजीत कुमार (25 वर्ष), के रूप में हुई है।