दरभा: आश्रम एवं छात्रावास में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं का चयन, जनपद पंचायत दरभा में हुई बैठक
Darbha, Bastar | Jun 29, 2026 दरभा ब्लॉक अंतर्गत संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश एवं चयन को लेकर जनपद पंचायत भवन दरभा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बस्तर सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।