फारबिसगंज: 15 अगस्त की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गई बैठक
15 अगस्त की तैयारी को ले कर अनुमंडल कार्यालय के सभागार के परिसर में मंगलवार को 12 बजे के करीब एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के अध्यक्षता में एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.आयोजित बैठक में मौजूद फारबिसगंज के गणमान्य लोगों व पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के तैयारी को ले कर अपने अपने महत्वपूर्ण सुझावों व विचारों को रखा.