डुमरी: डुमरी में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. टाइगर जगरनाथ महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई
Dumri, Giridih | Apr 7, 2026 झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं डुमरी के 4 बार विधायक रहे स्व “टाइगर” जगरनाथ महतो की तृतीय पुण्यतिथि अलारगो (नावाडीह),सियारी मोड़ समाधिस्थल व डुमरी-चंद्रपुरा क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।जानकारी मंगलवार को अपराह्न करीब 3.30 बजे दी।झामुमो कार्यकर्ताओं,प्रखंड समिति सदस्यों,गणमान्य नागरिकों व जनसैलाब ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।