जींद: हरियाणा की खेल नीति बनी देश में अव्वल, खिलाड़ियों को मिले 7 लाख 21 हजार की मदद
हरियाणा सरकार की खेल नीति को देश में सराहना मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और सम्मान दिए जा रहे हैं। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने खेल समिति को 7 लाख 21 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की है।