सहारनपुर: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ, पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी का आयोजन, पृथक पश्चिम प्रदेश की माँग जीतीं लक्ष्य
आर्य जाट समाज निर्माण समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह की अध्यक्षता में सहारनपुर जाट भवन पर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे भव्य हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया, जाट भवन के सामने टपरी रोड बाईपास से गुजरने वाले राहगीरों को शरबत भी पिलाया गया।