नाचन जन कल्याण फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
आज नाचन जन कल्याण फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक चेयरमैन डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जनकल्याण कार्यों को गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नाचन क्षेत्र को चार विभिन्न जोनों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान श्री नीलकमल जी, निवासी महादेव, को महादेव जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हें क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों एवं जनसेवा कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जोन स्तर पर संगठन के विस्तार से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
बैठक में फाउंडेशन के महासचिव श्री राम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्री राज कुमार, मुख्य सलाहकार श्री हीरा सिंह कौशल, नव निर्वाचित महादेव जोन अध्यक्ष श्री नीलकमल तथा सदस्य श्री युवराज, अभिषेक , गुरुदेव उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
फाउंडेशन परिवार ने श्री नीलकमल जी को महादेव जोन अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।