नगड़ी: नगड़ी थाना क्षेत्र से 50 लाख रुपये की लेवी लेने पहुंचे PLFI के दो सदस्य गिरफ्तार
Nagri, Ranchi | Jun 6, 2026 नगड़ी थाना क्षेत्र से 50 लाख रुपये की लेवी लेने पहुंचे PLFI के दो सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपयेl की लेवी लेने पहुंचे PLFI के दो सदस्य अरुण लोहरा और सूरज लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लेवी लेने आने की बात स्वीकार की।