चीनोर: आंतरी मैं रहस्यमई आगजनी की लगातार हो रही सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे विधायक
आंतरी मे रहस्यमई आगजनी की लगातार हो रही घटनाओं से प्रभावित बघेल परिवार से भाजपा विधायक एवं जन सेवक श्री मोहन सिंह राठौड़ जी ने भैंट कर पीड़ा साझा की एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित कल्याण सिंह बघेल एवं कामता प्रसाद बघेल को क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ जी ने ₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।