देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा.बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान किया जारी, बारिश की जताई संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा.बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि गुरूवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यक्ष वर्षा की संभावना है। इसके तहत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।