हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत में 17 लाख की लागत से तीन पीसीसी सड़कों का हुआ शिलान्यास
हरिहरगंज नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार के शाम 5 बजे करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन पीसीसी सड़कों का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने शिलान्यास किया।