गुठनी: गुठनी पश्चिम में सड़क पर बाउंड्री निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Guthani, Siwan | Mar 31, 2024 गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित गुठनी पश्चिम में स्थानीय ग्रामीणो ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणो ने बताया कि दलित टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गांव के ही श्रीकांत राम द्वारा अतिक्रमण कर बाउंड्री चलवा दिया गया। जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।