अनूपपुर: खांडा में फिर सक्रिय हुए हाथी, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
अनूपपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम खांडा में तीन जंगली हाथियों का दल सक्रिय रहा। देर रात हाथियों ने खांडा बांध के पास मोहन सिंह के खेत में बने मकान में 10वीं बार तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने स्वयं निगरानी कर किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर जान बचाई। सूचना के बावजूद वन विभाग का गश्ती दल मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।