खरौंधी: खरौंधी थाना क्षेत्र के आरंगी पंचायत में रात के अंधेरे में अवैध बालू का कारोबार जारी
खरौंधी थाना क्षेत्र के आरंगी पंचायत में इन दिनों रात के अंधेरे में अवैध बालू कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक, दिन में कार्रवाई के डर से बालू माफिया अब रात होते ही सक्रिय हो जाते हैं। नदी घाटों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगती है और पूरी रात बालू का उठाव और ढुलाई की जाती है। सुबह होने से पहले बालू को अलग-अलग ठिकानों तक पहुंचा दिया जाता है। ग्र