मैनपुरी: मोहल्ला अग्रवाल में पत्नी को जलाने वाले शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ASP सिटी ने दी जानकारी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी पूजा पत्नी मदन दत्त को उसके ही शराबी पति ने बीती 23 फरवरी को ज्वलन शील पदार्थ छिड़क कर जला दिया। जिसका उपचार सैफई में चल रहा है। वही एएसपी सिटी राहुल मिठास ने जानकारी देते हुए बताया की परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया है।