मैनपुरी: बेवर के नगला छती में कर्ज के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
बेवर थाना क्षेत्र के नगला छती गांव में कर्ज से परेशान होकर ओमकार पुत्र हरि सिंह ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक ओमकार के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।