मैनपुरी: मोहल्ला अग्रवाल में शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से सैफई PGI रेफर
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। एएसपी राहुल मिठास ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।