बक्सर: योग शरीर को रोगमुक्त और मन को शांति देता है : काजल झाम्ब जिला जज
Buxar, Buxar | Jun 21, 2026 बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में पटना उच्च न्यायालय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग थीम पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर काजल झाम्ब ने की।