मधेपुरा जिला अंतर्गत रतवारा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी बदमाशों के पास से दो अवैध हथियार देसी कट्टा और एक मास्केट बरामद किया गया है। तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने गिरफ्तारी की जानकारी दी है।