रामगंजमण्डी: अलोद में चोरों ने किया तांडव, दो घरों को बनाया निशाना, बाइक और मंगलसूत्र चोरी
रामगंजमंडी क्षेत्र के अलोद गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चोर एक घर से मोटरसाइकिल और दूसरे घर से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात शनिवार और रविवार की मध्यरात करीब ढाई से तीन बजे के बीच