नवगछिया: दहेज हत्या कांड: इंसाफ के लिए भटक रहा परिवार, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ितों में आक्रोश
नवगछिया के बिहपुर थाना कांड संख्या 110/26 में मृतका सपना कुमारी के पिता पुरण भगत ने बुधवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बेटी की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे है।